मैहर में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 1000 लीटर ईंधन बरामद
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में डीजल की कथित कालाबाजारी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई. वीडियो में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बड़ी मात्रा में डीजल ले जाते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 1000 लीटर डीजल चार ड्रमों में भरकर परिवहन किया जा रहा था. जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है.
प्रशासन की कार्रवाई, मौके पर पहुंची टीम
मामले की जानकारी लगते ही गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया SDM, तहसीलदार और SDOP पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान संदिग्ध रूप से जुड़े महादेव पेट्रोल पंप पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां से इस डीजल की आपूर्ति होने की आशंका जताई जा रही है.
स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी, बढ़ा संदेह
मामले की जांच के दौरान पेट्रोल पंप के स्टॉक रजिस्टर में अनियमितताएं पाई गईं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. अधिकारियों ने पंप के रिकॉर्ड, बिक्री और स्टॉक से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या स्टॉक में हेरफेर कर डीजल को अवैध रूप से बाहर भेजा जा रहा था.
पेट्रोल पंप पर बिक्री अस्थायी रूप से बंद
मामले को गंभीर मानते हुए SDM आरती सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने संबंधित पेट्रोल पंप पर अगले आदेश तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, यह कार्रवाई एहतियातन की गई है, ताकि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके.
SDM आरती सिंह का बयान
SDM आरती सिंह ने बताया कि, ''मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत जांच शुरू की गई है. प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं. संबंधित पेट्रोल पंप की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.'' प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें. फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तव में कालाबाजारी का मामला है या डीजल का परिवहन किसी वैध उद्देश्य से किया जा रहा था.''


मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव