फैंस के बीच बढ़ी चर्चा और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
अभिनेता आमिर अली अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ नजर आए हैं। इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें ट्रोल किया है। कई फैंस ने उनकी पूर्व पत्नी को तलाक देने के लिए भी उनकी आलोचना की है।
अंकिता के साथ नजर आए आमिर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर अली अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ नजर आ रहे हैं। अंकिता ने आमिर का हाथ पकड़ा है। दोनों कैमरे के सामने से तेजी से गुजर रहे हैं। इस बीच आमिर ने कैजुअल पैंट-शर्ट पहनी है। वहीं अंकिता कुकरेती ने शॉर्ट ड्रेस पहनी है।
यूजर्स ने की आमिर की आलोचना
वायरल वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है। यूजर्स का मानना है कि आमिर अली की पत्नी संजीदा शेख बहुत खूबसूरत थीं। उनसे रिश्ता तोड़कर उन्होंने अंकिता कुकरेती से रिश्ता जोड़ कर अच्छा नहीं किया है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'इसने इसके लिए संजीदा को छोड़ा।' एक और यूजर ने लिखा है 'हीरा छोड़कर कोयला पकड़ लिया।' एक और यूजर ने लिखा है 'जेलर कैदी को ले जाते हुए।' हालांकि कुछ यूजर्स ने अंकिता कुकेरेती की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'बहुत खूबसूरत, बॉलीवुड एक्ट्रेस से तो अच्छी है।'
अंकिता को लेकर क्या बोले आमिर अली?
आपको बता दें कि कई फैंस आमिर अली और अंकिता कुकरेती के रिश्ते को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। अंकिता कुकरेती को डेट करने के बारे में अभिनेता ने कहा कि वह न तो इस बात से इंकार कर रहे हैं और न ही वह इस बात को कुबूल कर रहे हैं।
आमिर-संजीदा का रिश्ता
आमिर अली ने अभिनेत्री संजीदा शेख से 2012 में शादी की थी। 2020 में सरोगेसी से उनकी एक बेटी आयरा अली हुई। साल 2021 में उनका तलाक हो गया। संजीदा अपनी बेटी के साथ रहती हैं।


रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान