10 मिनट में बनाएं ऐसा डिनर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
10 Minute Recipe: दिनभर की थकान के बाद जब रसोई में खड़े होने की बारी आती है तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है, "आज क्या बनाएं?" समय कम हो, ऊर्जा खत्म हो और भूख तेज लगी हो, कोई भारी-भरकम रेसिपी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा चाहिए जो जल्दी बने, पेट भरे और मन भी खुश करे।यही वजह है कि आजकल 10 मिनट रेसिपी सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। खासकर कामकाजी लोगों, छोटे परिवारों और अकेले रहने वालों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं।आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक आसान और स्वादिष्ट डिनर रेसिपी। 10 मिनट में तैयार होने वाली इस रेसिपी का नाम है, पनीर भुर्जी जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है। इसमें ना ज्यादा तैयारी, ना लंबा इंतजार करना होगा बस कुछ बेसिक सामग्री चाहिए और आपका डिनर तैयार हो जाएगा।
इस रेसिपी की खास बात है इसका देसी स्वाद, हल्कापन और पोषण, साथ ही रोज़ के खाने के लिए भी परफेक्ट है।
झटपट पनीर भुर्जी
- पनीर- 200 ग्राम (मसल हुआ)
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 कटा हुआ
- हरी मिर्च- 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल या घी – 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया – सजाने के लिए
पनीर भुर्जी बनाने की विधि
- स्टेप 1- कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। उसमें जीरा डालें और चटकने दें।
- स्टेप 2- अब बारीक कटा प्याज डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- स्टेप 3- अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, 1 मिनट चलाएं।
- स्टेप 4- अब टमाटर डालें और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, नमक मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।
- स्टेप 5- मसाले में मसल हुआ पनीर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- स्टेप 6- 2-3 मिनट पकाकर गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालें।
तैयार है आपकी गरमा-गरम पनीर भुर्जी।
इसे गरम रोटी, पराठा या ब्रेड के साथ सर्व करें। चाहें तो इसे सैंडविच फिलिंग की तरह भी इस्तेमाल करें।


सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- इस वजह से मन है दुखी