आवेदन की डेडलाइन बढ़ी, अग्निवीर भर्ती में अब अप्लाई कर सकते हैं
रायपुर|छत्तीसगढ़ के जो युवा अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उनके लिए जरूरी खबर है. जहां भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है|
अग्निवीर भर्ती के लिए 10 तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
पहले यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी|
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के युवाओं की मदद के लिए ब्लॉक स्तर पर व्यवस्था की गई है. कैंडिडेट्स रोजगार कार्यालय, नगरीय निकाय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय, आईटीआई, जनपद पंचायत और नगर पंचायतों में जाकर आवेदन से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन ले सकते हैं|
कौन होंगे पात्र?
- इस भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष तक के युवा पात्र हैं.
- शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
- यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का अच्छा अवसर है.
- कैंडिडेट्स के लिए बना हेल्प डेस्क
निर्देश में यह भी बताया गया है कि यदि किसी कैंडिडेट्स को आवेदन करने में परेशानी होती है, तो वह रोजगार कार्यालय रायपुर में बनाए गए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं. यहां सेना भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
रोजगार विभाग देगा फ्री ऑनलाइन कोचिंग
छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी. इसमें विषयवार मार्गदर्शन, मॉडल पेपर और परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी|


समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति हिरासत में, पुलिस ने बताई वजह
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत