भोपाल में सजे इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय का सम्मान
भोपाल। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के मध्य प्रदेश चैप्टर का सालाना मिलन समारोह “कनेक्शन्स” भोपाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ओटीटी सीरीज पंचायत से चर्चित एक्टर चंदन रॉय को एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आईआईएमसी के पूर्व छात्र रहे चंदन रॉय पहले पत्रकार भी रह चुके हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व विद्यार्थी इस वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता एमपी चैप्टर के अध्यक्ष आशीष जोशी ने की। इस दौरान संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष दीप्ति चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल सौमित्र, महासचिव मानसी समाधिया, सीनियर एलुमनी दिनेश कुमार, पीके मोहंती और सिद्धार्थ समल समेत कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने अपनी-अपनी प्रोफेशनल यात्रा साझा की और अनुभवों के माध्यम से एक-दूसरे को प्रेरित किया। सभी सदस्यों ने IIMCAA के एक सफल और मजबूत संगठन होने का श्रेय संगठन के सह-संस्थापक रीतेश वर्मा को दिया।
एलुमनी ऑफ द ईयर चंदन रॉय ने अपने संबोधन में जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा- ‘आईआईएमसी उनके लिए एक अहम कड़ी साबित हुआ, जिसने उनके एक्टिंग के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ वहीं प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि ‘आईआईएमसी के योगदान का जिक्र न हो तो भारतीय पत्रकारिता का इतिहास नहीं लिखा जा सकता। चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल सौमित्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी में उत्साह और प्रोत्साहन का संचार किया। इसके साथ ही अंकित फ्रांसिस, कोमल बडोडेकर, अनंत सिंह समेत कई सक्रिय मेंबर्स ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली। कार्यक्रम के अंत में किस्सों और अनुभवों की रोचक चर्चा के साथ शाम को विराम दिया गया। साथ ही एमपी चैप्टर के सभी सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निरंतर निभाते रहने का संकल्प भी लिया।


इन पापों से रहें दूर, वरना यमलोक में झेलने पड़ेंगे कष्ट
सेहत ही नहीं, घर की शांति भी बिगाड़ता है गलत भोजन
अनजाने में न करें ये गलती, कलावा उतारने के बाद बदल सकता है जीवन
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर