बिरयानी के तीखेपन से परेशान क्लासन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
आईपीएल 2026 में जहां सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन मैदान पर कुछ खास नहीं रहा, वहीं मैदान के बाहर टीम का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेनरिक क्लासेन हैदराबादी बिरयानी खाते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह स्वाद उनके लिए थोड़ा भारी पड़ गया।
ईशान को मजा, क्लासन को पसीना
वीडियो में क्लासन के साथ ईशान किशन भी नजर आते हैं। जहां ईशान किशन आराम से स्पाइसी बिरयानी का मजा लेते दिखते हैं, वहीं क्लासन इस तीखे स्वाद से जूझते नजर आए। क्लासन को बार-बार रूमाल से पसीना पोंछते देखा गया, जिसे देखकर ईशान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
अर्जुन तेंदुलकर का फेवरेट फूड
दिलचस्प बात यह है कि यही हैदराबादी बिरयानी अर्जुन तेंदुलकर का पसंदीदा खाना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इसे दुनिया का सबसे बेस्ट फूड बताया था। लेकिन जिस डिश को अर्जुन इतना पसंद करते हैं, वही क्लासन के लिए चुनौती बन गई। अर्जुन इस सीजन लखनऊ सुपरजाएंट्स का हिस्सा हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इसे क्रिकेट के तनाव भरे माहौल के बीच एक मजेदार और रिलेटेबल पल के तौर पर देख रहे हैं।
मैदान पर क्लासन का प्रदर्शन शानदार
भले ही बिरयानी ने उन्हें परेशान किया हो, लेकिन मैदान पर क्लासन का बल्ला खूब चल रहा है। उन्होंने अब तक कोई गेंदबाज परेशान नहीं कर पाया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वह टीम के सबसे सफल बल्लेबाज बने हुए हैं। ओवरऑल इस सीजन में वह अब दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी हैं। समीर ने दो पारियों में 160 रन बनाए हैं।
एसआरएच का प्रदर्शन अब तक
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक तीन में से एक मैच जीता है और दो में हार का सामना किया है। टीम फिलहाल दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।


दतिया उपचुनाव में BJP की जीत तय: सिंधिया, NEET पेपर लीक पर भी रखी अपनी बात
वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
वित्तीय अनुशासन पर CAG की टिप्पणी, बड़े बजट का उपयोग नहीं कर पाए विभाग
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
दुर्ग में दुर्लभ करैत की दस्तक, दक्षिण एशिया में गिने-चुने मिलते हैं ऐसे सांप