वाशिंगटन में कूटनीतिक मुलाकात: विक्रम मिसरी ने काश पटेल से की बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर जोर
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी (Vikram Misri) इस समय अमेरिका दौरे पर हैं। उनका यह दौरा तीन दिवसीय होगा। मिसरी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत (India) और अमेरिका (United States of America) के रणनीतिक जुड़ाव को और बढ़ाना है। अमेरिका दौरे के दौरान मिसरी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो (Marco Rubio) के साथ एक अहम मीटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने एफबीआई (FBI) चीफ काश पटेल (Kash Patel) समेत अमेरिका के कई सीनियर अधिकारियों के साथ अलग से मुलाकात की।
भारत-अमेरिका संबंधों में मज़बूती पर की चर्चा
रुबियो और पटेल से मुलाकात के दौरान मिसरी ने भारत-अमेरिका संबंधों में मज़बूती पर चर्चा की। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद-रोधी उपाय, व्यापार, एआई सप्लाई, प्राकृतिक खनिजों, क्वाड को-ऑपरेशन और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो अगले महीने भारत आएंगे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि रुबियो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही कोई उच्च-स्तरीय यात्रा हो सकती है।
मिडिल ईस्ट में तनाव पर भी हुई बातचीत
मिसरी ने रुबियो, पटेल और अमेरिकी अधिकारियों से मिडिल ईस्ट में तनाव पर भी बातचीत जो ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध की वजह से पैदा हुआ। मिसरी ने शांति स्थापित करने का सुझाव दिया। फिलहाल युद्ध में दोनों पक्षों के बीच दो हफ्ते का सीज़फायर चल रहा है और जल्द ही स्थायी समाधान के लिए पाकिस्तान (Pakistan) में बातचीत का दौर शुरू होगा।


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा