इंस्टाग्राम से शुरू हुई कहानी, भरोसे का गलत फायदा—युवती की हालत गंभीर
Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती ने लड़की की जान ले ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर शुरू हुआ ये दोस्ती का सिलसिला, धोखे पर आधारित एक रिश्ते में बदल गया, जिसका दुखद अंत तब हुआ जब गर्भवती होने के बाद इलाज के दौरान उस किशोरी की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती
दरअसल, डेढ़ महीने पहले एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी ने लड़की ने अपने झांसे में फंसा लिया और उसके साथ अवैध संबंध बना लिए. कुछ समय बाद लड़की गर्भवती हो गई. इस बारे में लड़की के परिवार वालों को बिल्कुल भी खबर नहीं थी. उधर नाबालिग लड़की ने गर्भपात करने की गोलियां लेनी शुरू कर दी.
लगातार गोलियां खाने से बिगड़ी तबीयत
लगातार गर्भपात की गोलियां लेने की वजह से लड़की की तबीयत बिगड़ती गई और 7 तारीख को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान नाबालिग किशोरी की मौत हो गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
आरोपी गणेश चौधरी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार 8 मार्च को नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने इस मामले को लेकर गणपति पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है.


राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
'कॉकरोच आंदोलन' समाप्त, राहुल गांधी ने उठाए सवाल; छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार घिरी
'मेरी बात PM तक पहुंची', शरद पवार ने बताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी
नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधक, युवकों की आपबीती ने उड़ा दिए सभी के होश
सरकार के दावे बनाम हकीकत! 12 साल में किन-किन नेताओं ने दिया इस्तीफा?
दमिश्क हाईवे बना हादसे का शिकार, भीषण बस दुर्घटना में 35 की मौत