निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: वेतन के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी
भिलाई | नगर निगम एक ओर जहां पिछले एक वर्ष में 104 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अपने ही नियमित कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असफल नजर आ रहा है. निगम के लगभग 350 नियमित कर्मचारियों को हर महीने करीब 3 करोड़ रुपये वेतन दिया जाता है, लेकिन अप्रैल की 15 तारीख बीत जाने के बाद भी उन्हें मार्च माह का वेतन नहीं मिला है. इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.
भिलाई नगर निगम के कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी
बता दें कि कर्मचारियों को हर महीने 1 से 3 तारीख के बीच वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन इस बार देरी ने उनकी आर्थिक स्थिति पर असर डाल दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि वे स्कूल फीस, ईएमआई और अन्य जरूरी खर्च समय पर नहीं चुका पा रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
निगम प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
वहीं भोजराज सिंह ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरत रहा है. उन्होंने बताया कि कमिश्नर से 48 घंटे के भीतर वेतन भुगतान की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को एक अर्बन एजेंसी को 8 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया, जबकि कर्मचारियों का वेतन रोका गया है. इसे उन्होंने भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से जोड़ते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं.वहीं कर्मचारी शशि भूषण ने बताया कि फंड की कमी का हवाला देकर वेतन रोका जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो-तीन दिन में वेतन नहीं मिला, तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.


जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई