बिल नहीं चुकाया तो फ्रिज-कूलर ले गई बिजली कंपनी
जबलपुर। बिजली बिल बकाया वसूली करने का एक अनोखा मामला सामने आया है. प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्यूत कंपनी ने कार्रवाई करते हुए घरों से फ्रिज, कूलर और बाइक जब्त कर ली. बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए टीम ने कई बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके घरों से घरेलू सामान जब्त कर लिया है।
कंपनी ने एक उपभोक्ता के घर के बाहर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
घर के बार किया कुर्की नोटिस चस्पा
शहर के हनुमानताल क्षेत्र में कंपनी ने सुब्बाशाह बहोराबाग निवासी रोशन जमीर पर 62 हजार 582 रुपये का बिजली बकाया पाया गया है. कई बार संपर्क करने के बाद भी भुगतान नहीं होने के बाद टीम ने कुर्की वारंट जारी किया और घर पर नोटिस चस्पा कर दिया।
उपभोक्ताओं पर चल रही कार्रवाई
कार्रवाई के इसी क्रम में प्रेस सागर निवासी अजय शर्मा की बाइक, लक्ष्मी बाई के घर से कूलर, रोशन जमीर के घर से फ्रिज और बबलू अहिरवार के घर से टीवी जब्त किया है. मामले में अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि जमा करने के बाद जब्त किया गया सामान वापस कर दिया जाएगा।
बकायादारों पर कार्रवाई रहेगी जारी
कंपनी के अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने कहा कि एक बकायादार के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है, जबकि अन्य उपभोक्ताओं के गैर-सामना को नियमों के तहत जब्त किया है. उन्हाेंने कहा कि कुछ बकायादारों ने सामान जब्ती के बाद बकाया राशि जमा भी की है. ऐसे बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ अभी वसूली अभियान आगे भी जारी रहने वाला है।


रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील