जटिल रोगों का कबीरधाम जिला अस्पताल में हो रहा सफल उपचार
रायपुर : जिला अस्पताल कबीरधाम में अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित दो महिलाओं का सफलतापूर्वक उपचार कर उन्हें राहत प्रदान की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय पर जांच एवं सर्जरी कर मरीजों को गंभीर जटिलताओं से बचाया गया। डॉ. निहारिका सिंह ने बताया कि लंबे समय तक अत्यधिक मासिक रक्तस्राव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं उचित उपचार से गंभीर एनीमिया एवं अन्य जटिलताओं से बचाव संभव है। महिलाओं से नियमित स्त्री रोग जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
पहले मामले में 47 वर्षीय महिला पिछले तीन वर्षों से अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक धर्म की समस्या से परेशान थीं। लगातार अधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें नियमित दवाइयों की आवश्यकता पड़ती थी तथा गंभीर एनीमिया की स्थिति में रक्त चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की जरूरत भी पड़ी।
जांच एवं अल्ट्रासाउंड में गर्भाशय का आकार बढ़ा हुआ पाया गया, जिसका वॉल्यूम लगभग 130 सीसी था। साथ ही एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया की पुष्टि हुई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हिस्टरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने की सर्जरी) करने का निर्णय लिया। सर्जरी के दौरान दोनों ओर रक्तस्रावी पैराओवेरियन सिस्ट पाए गए, जिन्हें सफलतापूर्वक हटाया गया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा तथा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गईं।
दूसरे मामले में चैला बाई, उम्र 40 वर्ष, पिछले एक वर्ष से अत्यधिक एवं लंबे समय तक मासिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। लगातार रक्तस्राव के कारण उनका हीमोग्लोबिन स्तर घटकर मात्र 5 ग्राम रह गया था, जिसके चलते उन्हें 2 यूनिट रक्त चढ़ाना पड़ा। अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भाशय में फाइब्रॉइड पाया गया, जिसके बाद हिस्टरेक्टॉमी करने का निर्णय लिया गया।
ऑपरेशन के दौरान फैलोपियन ट्यूब में सिस्ट पाया गया, जिसे सफलतापूर्वक हटाया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही तथा मरीज स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से घर गईं। इन दोनों सर्जरी को डॉ. निहारिका सिंह, स्टाफ नर्स एवं ओटी स्टाफ की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह