अनियमितता मिलने पर खरसिया का वंदना पेट्रोल पंप सील
रायपुर : जिला प्रशासन रायगढ़ ने मंगलवार देर रात खरसिया स्थित वंदना पेट्रोल पंप को सील कर दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में शासन द्वारा निर्धारित संचालन और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को पेट्रोल पंप संचालन में कई अनियमितताएं मिलीं। सुरक्षा संबंधी प्रावधानों और आवश्यक निर्देशों की अनदेखी पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी, जिला खाद्य अधिकारी और खरसिया तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।
जिला प्रशासन का कहना है कि उपभोक्ता हितों और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में संचालित पेट्रोल पंपों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रोजगार मेले में PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम, हजारों युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
पत्नी की मौत के बाद समर्थ सिंह फरार, अब सरेंडर कर दिया पुलिस को
कागजी ट्रांसफर का दौर खत्म, नई पॉलिसी से डिजिटल ट्रांसफर होगा नियम
संस्कृति, संगीत और रोमांच का संगम... बस्तर का फिश फेस्टिवल फिर होगा आयोजित
माउंट एवरेस्ट पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, नेपाल रूट से एक दिन में 274 लोग पहुंचे टॉप
तेल सप्लाई पर असर का खतरा! होर्मुज स्ट्रेट शुल्क मुद्दे पर ईरान-ओमान वार्ता
दो तिहाई बहुमत की रणनीति या सियासी अटकल? DMK को लेकर बढ़ी चर्चा
रेल मंडल में बड़े बदलाव, दिनेश कुमार कलामे बने मुख्य जिला आयुक्त स्काउट