अवैध निर्माण ने ली मासूमों की जान, दिल्ली के साकेत इलाके में ढही गगनचुंबी इमारत
नई दिल्ली:दक्षिण दिल्ली के साकेत के पास सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां वेस्टर्न मार्ग की गली नंबर-5 में एक अवैध छह मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब इमारत की सातवीं मंजिल पर छत ढालने (लेंटर डालने) की तैयारी चल रही थी। मलबे में दबे घायलों को तुरंत पास के मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बचाव कार्य के लिए जुटीं तमाम एजेंसियां
अग्निशमन विभाग को शनिवार शाम करीब 7:45 बजे इमारत गिरने की जानकारी मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। राहत और बचाव कार्य को तेजी से चलाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF), दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम (MCD) और खोजी कुत्तों (स्निफर डॉग्स) की टीमों को काम पर लगाया गया। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि अभी भी मलबे में दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
मृतक और घायलों की हुई पहचान
इस हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान 26 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। वहीं, मलबे से सुरक्षित निकाले गए घायलों में गुरुग्राम के तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी की साइका खान (27), सैदुलाजाब की नीलम यादव (25), साकेत के आदित्य शर्मा (24), नोएडा के क्षितिज प्रताप (25), साकेत के अनुज दीक्षित (25), सैदुलाजाब की आस्था (25) और साकेत के विशाल (24) शामिल हैं।
अपनों को बचाने दौड़े स्थानीय लोग
शनिवार रात को जब यह बहुमंजिला इमारत गिरी, तो कुछ मिनटों के लिए पूरे इलाके में सिर्फ धूल का गुबार, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन इस मुश्किल वक्त में स्थानीय लोगों ने गजब की इंसानियत और हिम्मत दिखाई। सरकारी राहत टीमों के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोग अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे की तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच सकी।


सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच