दांतों में दर्द हो तो करें ये उपाय
दांतों में दर्द होना आजकल की आम समस्या है। पहले तो सिर्फ बड़े लोगों में ही यह समस्या देखने को मिलती थी लेकिन आजकल छोटे बच्चों और कम उम्र के लोगों के दांतों में भी दर्द होने लगता है। इसका कारण अधिक मीठा खाना, दांतों की साफ-सफाई न रखना और शरीर में कैल्शियम की कमी है। दांतों में दर्द होने पर काफी परेशानी होती है और लोग डैंटिस्ट के पास भागते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपाय करके भी दांत दर्द ठीक किया जा सकता है। दांत दर्द होने पर बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों को किसी रूमाल में बांधकर सिंकाई करें। इससे दर्द करने वाले दांत के बाहरी हिस्से पर सेंक करें और तब तक करते रहें जब तक दांत दर्द में आराम न मिल जाए।इसके लिए लौंग के एक टुकड़े को दांतों के बीच में रख लें और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। इससे दर्द ठीक हो जाएगी। इसके अलावा उंगली की मदद से लौंग के तेल को भी दर्द कर रहे दांत पर लगा सकते हैं।दांत दर्द होने पर नमक वाले पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना करें और उसमें एक चम्मच नमक डालकर घोलें। अब इस पानी से कम से कम 7-8 मिनट तक मुंह में रख कर घुमाएं।इसके लिए पीनट बटर को उंगली में लेकर दर्द कर रहे दांत पर लगाएं और हल्की मसाज करें। इसे कुछ देर दांतों में लगा कर रखने से दर्द में आराम मिलता है।प्याज में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण किसी भी तरह के दर्द से राहत दिलाता है। दांत दर्द होने पर कच्चे प्याज की एक स्लाइस काट कर उसे दांत से चबाएं। इससे जो रस निकलेगा उससे दांत दर्द दूर होगा।


रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा
छात्रों के हित में योगी का बड़ा बयान, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान
दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबी कार, पांच लोगों की जान गई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला, टीकाराम जूली ने PM से की बड़ी अपील