फैंस की उम्मीदों को झटका, 12 गेंद में खत्म हुई वैभव की पारी
श्रीलंका के रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की टीम को शुरुआती झटके लगे, जिससे युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने का मौका गंवा बैठे। हालांकि, वैभव ने क्रीज पर आते ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश जरूर की।
वैभव ने लगाए तीन शानदार चौके
पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती ओवरों में कुछ बेहतरीन शॉट खेले। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज मोहम्मद शिराज के ओवर में लगातार दो चौके जमाए, जिसमें पहला पॉइंट की दिशा में खूबसूरत बैकफुट ड्राइव और दूसरा कवर्स के ऊपर से लगाया गया शानदार शॉट था। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने चमिका करुणारत्ने की गेंद पर भी एक और चौका जड़ा।
बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गंवाया विकेट
वैभव तेजी से रन बटोर रहे थे और अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन चौथे ओवर में विरोधी टीम को बड़ी सफलता मिल गई। मोहम्मद शिराज की एक फुल लेंथ गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वैभव का बल्ला घूम गया और गेंद मिड-ऑफ की तरफ हवा में चली गई। वहां तैनात श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराचिगे ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका और वैभव को पवेलियन वापस भेज दिया।
प्रभसिमरन सिंह भी रहे फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 12 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए। वहीं, दूसरे छोर पर आए प्रभसिमरन सिंह भी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती छह ओवरों का खेल खत्म होने तक भारत ए ने दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्य क्रीज पर डटे हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।


मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव