बैरागढ़ रोड पर आग का तांडव, आग की लपटें आसमान छूती रहीं
भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ मार्ग पर शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पटाखों के लगातार होते धमाकों के बीच आग की लपटें करीब 70 फीट की ऊंचाई तक उठती दिखाई दीं। यह दुकान हलालपुरा में मुख्य सड़क के किनारे स्थित है, जहां दिन के समय भारी ट्रैफिक रहता है और आस-पास कई वाहन भी खड़े होते हैं। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 7 बजे तक दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया।
साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने स्थित सोनी पटाखा दुकान में तड़के करीब 3:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर सहित शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। हालांकि, आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है।
पास ही मौजूद है पेट्रोल पंप और मुख्य पटाखा बाजार
बताया जा रहा है कि हलालपुरा का मुख्य पटाखा बाजार इस दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह थी कि घटनास्थल के पास ही एक पेट्रोल पंप भी मौजूद है, जिससे खतरे की आशंका और बढ़ गई थी। दुकान में लाखों रुपये की कीमत के भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे, जो इस अग्निकांड में पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
सुरक्षा के लिहाज से रोकना पड़ा सड़क का ट्रैफिक
आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तुरंत मौके पर सक्रिय हुआ। दुकान बिल्कुल मुख्य सड़क से सटी होने के कारण धमाकों के साथ पटाखे उड़-उड़कर सड़क पर आ रहे थे, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन मार्ग के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया। इसके साथ ही बिजली कंपनी ने सुरक्षा के तौर पर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सुरक्षित तरीके से आग पर काबू पाया।


वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने बाबर आजम की वापसी बिगाड़ी, पाकिस्तान पर संकट गहराया
IPO के बाद मीशो पर बड़ा दांव, मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज और बताया टारगेट
क्या फिल्मों के बाद राजनीति में नई पारी खेलेंगे धनुष? वायरल वीडियो से मची हलचल
पेपर लीक को लेकर सियासी वार-पलटवार तेज, बीजेपी ने शिवकुमार पर उठाए सवाल
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' की रिलीज टली, निर्देशक अमित राय ने किया बड़ा खुलासा
किसानों की मूंग खरीदी बनी विवाद का कारण, एमपी और केंद्र के बीच बढ़ा तनाव
शताब्दीपुरम में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, विधायक ने जताई नाराजगी; JDA अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत कार्रवाई
वन विभाग में बड़ा बदलाव तय, एक साथ 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति
कच्चे तेल की कीमतों में भूचाल, गिरावट जारी रहेगी या लौटेगी तेजी?