पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ भविष्य, अब बिजली बिल हुआ शून्य
रायपुर : कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत समनापुर के निवासी रोशेलाला पाटिल के लिए बढ़ता बिजली बिल हर महीने चिंता का कारण बनता था। उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग पंद्रह सौ से 2 हजार रुपये तक आता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद पिछले छह महीनों से उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है।
रोशेलाला पाटिल बताते हैं कि पहले बिजली का सीमित उपयोग करना पड़ता था, लेकिन अब वे पंखा, कूलर, फ्रिज, टीवी और मोटर पंप सहित सभी विद्युत उपकरणों का बिना किसी चिंता के उपयोग कर रहे हैं। उनका घर अब केवल बिजली का उपभोक्ता नहीं, बल्कि बिजली उत्पादन करने वाला घर भी बन गया है। उन्होंने बताया कि 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाने में लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई। इसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली है, जबकि राज्य सरकार से 35 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी स्वीकृत हुई है। सरकार की इस सहायता से सोलर प्लांट लगवाना उनके लिए आसान हो गया।
पाटिल का कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद न केवल बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है, बल्कि वे पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। भविष्य में यदि आवश्यकता से अधिक बिजली का उत्पादन होगा, तो नेट मीटरिंग के माध्यम से उसका भी लाभ मिलेगा। साथ ही, 3 किलोवाट ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम में बैटरी की आवश्यकता नहीं होने से रखरखाव का खर्च भी कम रहता है। वे अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहते हैं कि यह केवल बिजली बिल बचाने की योजना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक स्थायी निवेश है। एक बार सोलर प्लांट लगाने के बाद वर्षों तक स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिलता है और परिवार की नियमित बचत भी होती है। रोशेलाला पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया है।


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सुरंग में मलबा गिरने से बड़ा हादसा, 10 श्रमिकों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश को लिया हिरासत में