लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ बेहाल, मौसम विभाग ने इन जिलों को किया अलर्ट
रायपुर| छत्तीसगढ़ में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर और बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई है. अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश के चलते जलभराव, फिसलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.
पिछले 48 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई. मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई. हालांकि अब तक पूरे राज्य में मानसूनी बारिश सामान्य से 18 प्रतिशत कम रही है.
दो जगहों पर अधिक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के अंदरूनी क्षेत्रों में बने कम दबाव के प्रभाव से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि एक-दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने के भी आसार हैं.
विभाग का कहना है कि 8 जुलाई से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा कुछ कम हो सकता है. हालांकि तब तक लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और राजनांदगांव जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि भारी बारिश का यह दौर 8 जुलाई से पूरे राज्य में धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा.


राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार से संवाद की पहल, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी शर्त
समाजवादी पार्टी की महिला नेता सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, बढ़ीं मुश्किलें
शिवसेना के बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सुनवाई स्वीकार कर जारी किया नोटिस
जयशंकर ने QUAD मंच से क्या-क्या कहा? हिंद-प्रशांत, सुरक्षा और साझेदारी पर दिए अहम संदेश
'चड्डी-बनियान गैंग' फिर एक्टिव! रात में चोरी की वारदातों से लोगों में डर
रोजगार और परीक्षाओं पर राहुल गांधी का वार, पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें