वेटनरी यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार को लेकर अंदरूनी जंग, फैसले पर सबकी नजर
जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को शासन से मिले एक विशेष पत्र के बाद अब इस पद पर तैनाती को लेकर नए सिरे से कयास लगाए जा रहे हैं। लंबे समय से खाली चल रहे इस अहम पद के लिए अब 2 नामों पर मुख्य रूप से विचार किया जा रहा है, जिसमें एक महिला प्रोफेसर का नाम सबसे आगे चल रहा है। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, बीते 4 माह से इस पद को भरने की कवायद चल रही थी, जो अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगने की पूरी संभावना है।
महिला प्रोफेसर के नाम पर बनी सहमति
विश्वविद्यालय के सूत्रों का कहना है कि रजिस्ट्रार पद के लिए चर्चाओं में शामिल 2 नामों में से महिला प्रोफेसर की नियुक्ति पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस पद की दौड़ में शामिल दूसरे प्रोफेसर के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन अभी अतिरिक्त जानकारी जुटा रहा है, क्योंकि वे पहले से ही 4 से अधिक विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। पूर्व में पशुपालन विभाग के एक उच्च अधिकारी के नाम पर सहमति बनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर दूसरे दावेदार द्वारा अपने रसूख का इस्तेमाल किए जाने के कारण वह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। वर्तमान में शासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन इस संवेदनशील पद पर किसी अनुभवी और विवादमुक्त व्यक्ति को बैठाने की प्राथमिकता तय कर चुके हैं।
प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ने की उम्मीद
विश्वविद्यालय में पिछले काफी समय से रजिस्ट्रार का पद रिक्त होने या अस्थाई प्रभार पर चलने के कारण प्रशासनिक कार्यों में गति नहीं आ पा रही थी। राजनीतिक पकड़ रखने वाले कई प्रोफेसरों ने भोपाल तक अपनी दौड़ लगाई थी, लेकिन आपसी खींचतान के कारण कोई भी नाम फाइनल नहीं हो सका। अब शासन से मिले पत्र के बाद यह स्पष्ट है कि जल्द ही पूर्णकालिक रजिस्ट्रार मिल जाएगा। इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। यदि महिला प्रोफेसर के नाम पर नियुक्ति होती है, तो यह पहली बार होगा जब इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक कुर्सी पर एक महिला अधिकारी की तैनाती होगी। सभी की निगाहें अब शासन के अगले आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं।


रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव