सुंदर दिखने के चक्कर में कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचा रहीं अपने बालों को?
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय बचाने और काम में आसानी के लिए ज्यादातर महिलाएं अपने बालों का जूड़ा (हेयर बन) बना लेती हैं। आजकल यह एक बड़ा फैशन ट्रेंड भी बन चुका है। कुछ महिलाएं तो सिर्फ खास मौकों पर स्टाइल के तौर पर जूड़ा बनाती हैं, लेकिन कई महिलाओं की आदत हमेशा बालों को कसकर बांध कर रखने की होती है। हालांकि यह हेयर स्टाइल चेहरे को एक बेहतरीन और साफ लुक देता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बालों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
ऑयली स्कैल्प और डैंड्रफ का बढ़ता है खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, हर वक्त बालों को बांध कर रखने से स्कैल्प (सिर की त्वचा) में प्राकृतिक रूप से आने वाला तेल जमा होने लगता है, जिससे बाल बहुत ज्यादा ऑयली हो जाते हैं। बालों में लगातार तेल और पसीना जमा रहने के कारण डैंड्रफ (रूसी) की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। इसके अलावा, बालों के चिपचिपे रहने से सिर में लगातार खुजली होने लगती है और जुएं पड़ने का खतरा भी काफी हद तक बढ़ जाता है।
जड़ें होती हैं कमजोर और तेजी से टूटते हैं बाल
जब बालों का जूड़ा बनाया जाता है, तो वे पीछे की तरफ खिंचते हैं। इस खिंचाव के कारण बालों की जड़ों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे वे धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं। जड़ों के कमजोर होने से बाल तेजी से बेजान होकर टूटने और झड़ने लगते हैं।
गीले बालों को बांधने से आती है बदबू
एक बड़ी लापरवाही यह भी देखी जाती है कि कई महिलाएं बाल धोने के तुरंत बाद, उन्हें ठीक से सुखाए बिना ही बांध लेती हैं। गीले बालों को बांधने से उन्हें पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती, जिससे बालों और स्कैल्प में नमी लॉक हो जाती है। इस वजह से बालों से अजीब सी दुर्गंध आने लगती है और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर