एमपी ट्रांसको के ट्रेनीज असिस्टेंट इंजीनियरों को दिया गया ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण
भोपाल : मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता (अस्सिटेंट इंजीनियर) प्रशिक्षुओं ने 132 केवी भोपाल–बगरोदा ट्रांसमिशन लाइन पर फ्लैशओवर से प्रभावित डिस्क इंसुलेटर के रिप्लेसमेंट के लिये लिए गए शटडाउन कार्य के दौरान महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया
प्रशिक्षुओं ने शटडाउन लेने की संपूर्ण प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, वर्क परमिट व्यवस्था, लाइन को सुरक्षित रूप से आइसोलेट करने की कार्यवाही तथा कार्यस्थल पर उपयोग किए जाने वाले विभिन्न टूल्स की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने डिस्क इंसुलेटर बदलने की वास्तविक प्रक्रिया को निकट से देखा और ट्रांसमिशन लाइन के मेंटेनेंस कार्यों की तकनीकी बारीकियों को समझा। विद्युत क्षेत्र के अभियंताओं के लिए इस प्रकार के फील्ड प्रशिक्षण में सुरक्षा प्रक्रियाओं एवं उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी भोपाल के कार्यपालन अभियंता श्री रवि चौरसिया एवं सहायक अभियंता श्री अंकित महरौलिया ने स्वयं प्रशिक्षुओं को शटडाउन प्रबंधन, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइनों के रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ वास्तविक कार्य परिस्थितियों में कार्य निष्पादन की समझ विकसित करने का अवसर मिला।


मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
'तनाव से मौत हुई तो जिम्मेदारी...' वांगचुक के बयान के बाद पुलिस ने बताई पूरी बात
पाकिस्तानी अकाउंट्स के जरिए फैल रही अफवाहें? CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा
इंडोनेशिया में लापता टूरिस्ट बोट से बढ़ी चिंता, 11 यूरोपीय पर्यटकों की खोज जारी
NEET मुद्दे पर राहुल गांधी आक्रामक, सरकार से तीन मांगों पर मांगा जवाब
थाने से पुलिस वाहन उड़ाकर मचाया कहर, आठ लोगों को रौंदने के बाद मचा हड़कंप
RPF पर घूस मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने रेलवे स्टेशन पर किया बवाल
विवादों के बीच मनोज मुंतशिर का कबूलनामा, 'आदिपुरुष' को बताया सबसे बड़ी भूल
गांवों की कमाई पर महंगाई की मार, नाबार्ड सर्वे ने दिखाई नई तस्वीर