संपत्ति विवाद बना खूनी खेल! पोते ने दादा पर नुकीली वस्तु से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद ने एक परिवार को खून से रंग दिया। ग्राम तुलसी में दादा और पोते के बीच चल रहा विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि 20 वर्षीय पोते ने अपने ही दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दादा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के करीब एक घंटे के भीतर आरोपी पोते को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान धनेश धीवर (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, धनेश धीवर का अपने पोते राहुल उर्फ खिलेंद्र धीवर (20 वर्ष) के साथ संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन संपत्ति के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आरोपी पोते ने दादा पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में धनेश धीवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल धनेश को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दादा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल उर्फ खिलेंद्र धीवर को घटना के करीब एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस संपत्ति विवाद की असली वजह, दोनों के बीच हुई कहासुनी और हमले के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस हमले में इस्तेमाल किए गए नुकीले हथियार की भी तलाश कर रही है। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी रायपुर पुलिस के अधिकारी प्रेसवार्ता कर साझा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पोते को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही