अस्पताल में लिफ्ट हादसे ने मचाई दहशत, रीवा में एक व्यक्ति की मौत
रीवा: रीवा के चर्चित नेशनल अस्पताल में शनिवार रात एक भीषण हादसा सामने आया है, जहाँ अस्पताल की लिफ्ट अचानक धड़ाम से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफ़रातफ़री मच गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन पर रखरखाव में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल
इस हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी रखरखाव पर कई तीखे सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले बीते 26 अगस्त की रात गांधी मेमोरियल अस्पताल में भी प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। उस घटना में भी परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही और समय पर सही इलाज न देने का आरोप लगाया था।
चार स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
गांधी मेमोरियल अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में परिजनों के आक्रोश और लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया था। प्रथम दृष्टया इलाज में लापरवाही और परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप सही पाए जाने पर दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अब नेशनल अस्पताल में हुए लिफ्ट हादसे ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक निगरानी की पोल खोलकर रख दी है।


व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही