धर्म, राजनीति और संघर्ष की गाथा—देखें योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ट्रेलर
मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर एक फिल्म बनाई जा रही है ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’। इस आगामी फिल्म का मेकर्स ने आज गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में गोरखपुर के संघर्षों और सीएम योगी के विद्यार्थी जीवन की कहानी दिखाई दे रही है।
विद्यार्थी से योगी बनने की कहानी
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 2 मिनट 20 सेकेंड का है। इस ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद दिखाया जाता है कि अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित में के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 01 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, इसके बाद इसकी नई तारीख की घोषणा की गई है।
इन कलाकारों से सजी है फिल्म
इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल