अमिषा को ‘चलते चलते’ रिजेक्ट करने का है मलाल
मुंबई । बालीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सनी देओल संग ब्लॉकबस्टर दे चुकी एक्ट्रेस अमीषा पटेल को मलाल है कि उन्होंने 2003 की सुपरहिट फिल्म को रिजेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। फिल्म का नाम ‘चलते चलते’ है। अमीषा ने फिल्म को रिजेक्ट किया, तो यह रोल रानी मुखर्जी के पास गया।
इस फिल्म को रिजेक्ट करने का उन्हें आज भी दुख है। उन्होंने करियर में आए उतार-चढ़ाव पर भी बात की। अमीषा ने खुलासा किया कि उनके सेक्रेटरी ने उन्हें ‘चलते चलते’ के ऑफर के बारे में सही से जानकारी नहीं दी थी, जिसके चलते उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। अमीषा पटेल ने कहा,“अपने प्रोफेशन में, मैंने कुछ फ़िल्में मिस कर दीं। कुछ फ़िल्में बहुत सफल रहीं और कुछ असफल रहीं। मैंने शाहरुख़ खान की फिल्म ‘चलते चलते’ में काम नहीं किया क्योंकि मुझे नहीं पता था कि यह फ़िल्म मुझे ऑफ़र की गई थी। मेरे सेक्रेटरी ने मुझे नहीं बताया कि यह फिल्म ऑफर की गई थी।”अमीषा पटेल ने आगे कहा, “जब फिल्म रिलीज होने वाली थी और शाहरुख खान इसके लिए डबिंग कर रहे थे, तो वे मुझे डबिंग स्टूडियो में ले गए और मुझे कुछ एडिट दिखाए। उन्होंने कहा, ‘आओ, मैं तुम्हें फिल्म के एडिट दिखाता हूं जिसे तुमने मना कर दिया था।’ मैंने जवाब दिया, ‘शाहरुख, मैंने क्या मना किया है?’ और उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म को।’” अमीषा पटेल ने बाद के सालों में एक भी हिट फिल्में नहीं दीं। लेकिन अमीषा ने 2023 में ‘गदर 2’ के साथ शानदार कमबैक किया।
फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 686 करोड़ रुपए की कलेक्शन किया, जो 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में शामिल थी। बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो ना प्यार है’ से पॉपुलैरिटी पाने और सनी देओल के साथ ‘गदर’ की बड़ी सफलता के बाद, अमीषा पटेल को अपने फ़िल्मी करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा।


US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप