बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर तेज गती प्रदान करते हुए तय समय सीमा में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने के सम्बंध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिफऱा की बैठक यादव नगर सामुदायिक भवन तिफऱा में सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यता अभियान हेतु बूथ स्तर पे शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया ! शिविर में सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने आस पास के लोगों को प्रेरित कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगे!उक्त बैठक में तिफऱा ब्लाक अंतर्गत चारों ज़ोन में सर्वसम्मति से क्रमश: रमाकान्त साहू, सत्यनारायण सर्वे एवं अरुण नाथानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू पार्षद पुष्पेन्द्र साहू, शोभा चहिल, ज़िला संयुक्त महामंत्री अमित यादव शहर सचिव प्रताप वर्मा, सुनील पाण्डे, बाबा खान, ब्लाक उपाध्यक्ष राजेश साहू, महेश ठाकुर, महेन्द्र कौशिक, दिनेश यादव महामंत्री त्रिलोकि वर्मा, रामकुमार मनहर, मनोज बौद्ध, अशद खान, अक्षय नवरंग, अंकित कोशले, आनंद पाठक, अरविंद ओझा, दौलत साहू, सचिन भवानी, शुशांक वैद्य, गोविंद मानिकपूरी, भरत बघेल, संदीप बंजारे, सुनील पाटकर, संतोष सोनी, सुनील यादव, नवीन साहू आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे !