अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया और एक बार फिर से दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ हैं। दोनों ने साथ साथ में काम करने को तैयार हैं। हालांकि अभी बड़े पर्दे पर इन्हें साथ देखने में समय लगेगा, क्योंकि ये जोड़ी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए एक साथ स्क्रीन साझा करने वाली है।तमाशा के बाद दीपिका और रणबीर पहली बार साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों ने एक ब्रांड एंडोर्समेंट डील साइन की है यानी वह एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट हैं कि इसका निर्देशन पुनीत मल्होत्रा करने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है वहीं उनकी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इसी साल रिलीज होने वाली है, जबकि दीपिका को फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया था और उनकी फिल्म गहराइयां भी ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इसके अलावा वह फिल्म सर्कस में नजर आने वाली हैं।