काले चने के छोले
काबुली चने: छोले तो हम बनाते हैं, लेकिन देशी काले चने (Black Chickpeas) का स्वाद काबुली चने के छोले से हटकर होता है. देशी चने (Kala Chana) के छोले काले चने में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, इसमें फाइबर भी काफी मात्रा मे होता है. चने आलू की सूखी सब्जी भी बहुत अच्छी बनती है, आज हम काले चने छोले बनायें.
- काले चने (देशी चने) - 150 ग्राम(3/4 कप)
- खाना सोडा - 1/3 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1-2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि
चनों को साफ करके, धोइये और रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये.चनों से पानी निकालिये, चने कुकर में भरिये, 300 ग्राम (1 1/2 कप) पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये. एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये. चने उबल गये हैं, कुकर खुलने तक मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस लीजिये.कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये.कुकर खोलिये, आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी और भुना हुआ मसाला मिलाइये, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक भी एडजस्ट कर लीजिये, आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं.


सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
रेबीज का खतरा: खरोंच को हल्के में लेने से किशोरी की जान गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
दुनिया खरीद रही भारतीय हथियार, निर्यात ने बनाया रिकॉर्ड