जमीन सौदेबाजी कांड में नेहा पच्चीसिया फरार, पुलिस ने घोषित किया ₹10 हजार का इनाम
कटनी: जमीन सौदेबाजी कांड समेत अन्य आपराधिक मामलों में घिरीं सस्पेंड सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। फरार चल रही नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों पर जिला पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एसआईटी (SIT) की टीमें सस्पेंड सीएसपी की तलाश में लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। वहीं, आज कटनी न्यायालय में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
आरोपियों का मोबाइल स्विच ऑफ, लुकआउट नोटिस जारी
प्रकरण में नेहा पच्चीसिया के अलावा फाइनेंसर क्षितिज राज बारापात्रे और खरीदार मारुफ हनफी भी आरोपी हैं। तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों के मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं और उनके घरों पर ताले लटके हुए हैं। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही निलंबित सीएसपी के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
राहत के नाम पर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप
यह पूरा मामला कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र का है, जहाँ रमेश लोधी नाम के व्यक्ति के बेटे पर एक आदिवासी युवक की हत्या का आरोप लगा था। रमेश का आरोप है कि केस में राहत दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा भी शामिल थे। जब पीड़ित परिवार ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उन्हें अपनी दो हेक्टेयर जमीन बेचने की सलाह दी गई। आरोप है कि 82 लाख मूल्य की जमीन का सौदा 1.07 करोड़ रुपये में तय हुआ, लेकिन पीड़ित परिवार को महज 18 लाख रुपये ही दिए गए और बाकी रकम हड़प ली गई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर हुई थी सस्पेंशन की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था। निलंबित सीएसपी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और पद के दुरुपयोग की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में यह पूरा मामला प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


दिल्ली में BRICS का सुरक्षा चक्रव्यूह, ड्रोन और विरोध-प्रदर्शन के खतरे से निपटने की तैयारी
सीहोर में बड़ा हादसा टला, क्लोरीन गैस रिसाव के बाद 4 लोग अस्पताल पहुंचे
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
इंदौर में स्वाइन फ्लू का कहर, H1N1 संक्रमित महिला की निजी अस्पताल में मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा
प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में नकली पनीर का कारोबार, खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अपडेट
MP में फिर झमाझम बारिश के संकेत, जबलपुर-सतना समेत इन इलाकों में संभलकर निकलें
व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात