इंडियन टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस शो को शुरू होने में दो ही दिन बाकी हैं। इससे पहले शो का लॉन्च इवेंट मुंबई में रखा गया इस दौरान शो के होस्ट यानी सलमान खान फुल स्वैग में दिखाई दिए जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान ऑल ब्लैक लुक में इवेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी सलमान काफी हैंडसम लग रहे थे। फैंस को उनका ये स्वैग काफी पसंद आया। बता दें, एक और दो अक्टूबर को बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। घर वाले बिग बॉस के घर में 105 दिनों तक कैद रहेंगे। रात को 10 बजे शो कलर्स पर टेलीकास्ट होगा। वहीं इस सीजन वीकेंड का वार शनिवार और रविवार नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार हुआ करेगा।