इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ से 10 लोगों की मौत, कई लापता
सिबोल्गा,। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और छह लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले सप्ताह हुई मानसूनी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसके बाद बाढ़ से इलाके में तबाही मच गई। इस घटना के बाद बचाव दल, उत्तरी सुमात्रा प्रांत के छह जिलों में प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि बुधवार तक बचाव कर्मियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित शहर सिबोल्गा से कम से कम पांच शव और तीन घायलों को निकाला और वे चार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं मध्य तपनौली में भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते करीब दो हजार घर और इमारतें पानी में डूब गईं। इस आपदा के कारण दक्षिण तपनौली जिले में पेड़ उखड़ गए जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई।
सिबोल्गा पुलिस ने बताया कि आपातकालीन आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं और अधिकारियों ने ज्यादा जोखिम वाले क्षेत्रों के लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। अक्टूबर से मार्च तक भारी मौसमी बारिश के कारण इंडोनेशिया में अक्सर भूस्खलन और बाढ़ आती है। यह 17,000 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है, जहां लाखों लोग पहाड़ी क्षेत्रों में या उपजाऊ मैदानों के पास रहते हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन