खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरकर 4 साल के मासूम की डूबने से मौत
भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में खेलते समय 4 साल के मासूम की घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से रायसेन के रहने वाले शिशुपाल फिलहाल बिलखिरिया इलाके की आदमपुर छावनी में झुग्गी बनाकर परिवार के साथ रहते हुए मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। उनकी झुग्गी के पास निकली नहर के किनारे एक गड्डा है, जिसमें नहर का पानी भरा रहता है। यहॉ रहने वाले लोग इस गड्ढे में नहाने के लिए भी जाते हैं, वहीं बच्चे भी गड्ढे के आसपास खेलते रहते हैं।
बच्चों के शोर मचाने की आवाजे सुनकर परिजन वहॉ पहुंचे
मोहल्ले के कुछ बच्चे गड्ढे में नहा रहे थे, उसी दौरान उनका बेटा शिशुपाल भी बच्चों को मस्ती करते देख वहां चला गया। खेलते हुए वो पानी में जा गिरा। बच्चों के शोर मचाने की आवाजे सुनकर परिजन वहॉ पहुंचे और उसे पानी से निकालकी इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहॉ कुछ घंटे चले इलाज के बाद रात करीब 8 बजे लक्ष्य की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम