6 हाथियों ने किया धरमजयगढ़ का रूख-7 कुदमुरा रेंज में
कोरबा, वनमंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत स्थित जंगल के कक्ष क्रमांक 1139 कुदमुरा परिसर में काफी दिनों से 13 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा था। इसमें से 6 हाथी अब धरमजयगढ़ की ओर चले गये है, जबकि 7 हाथी अभी भी इसी जंगल में डटे हुए है। 6 हाथियों के अन्यत्र जाने से वन विभाग ने कुछ राहत महसूस की है लेकिन 7 हाथियों के क्षेत्र में डटे रहने से अभी भी खतरा बना हुआ है सो वन विभाग का अमला लगातार हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है।
ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल न जाने तथा हाथियों से दूरी बनाये रखने की अपील लगातार की जा रही है। धरमजयगढ़ से क्षेत्र से 13 हाथियों का दल एक सप्ताह पहले आया था और कुदमुरा परिसर के जंगल के कक्ष क्रमांक 1139 को अपना बसेरा बना लिया था। हाथियों के दल में से 6 हाथी मूव्हमेंट किये और जंगल के रास्ते धरमजयगढ़ की ओर चला गया। हाथियों के दल के संबंध में कहा जा रहा था कि इस दल में 2 शावक भी शामिल है। शावकों के कारण हाथी क्षेत्र के जंगल में जमे हुए है और आगे नहीं बढ़ रहे है।
6 हाथियों ने दल से अलग होकर आगे का रूख कर लिया है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई एतमानगर व जटगा रेंज में हाथियों की लगातार मौजूदी बनी हुई है। हालांकि मानसूनी बारिश के बाद जंगल में पेड़-पौधे हरे-भरे हो गया है। हाथियों को पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी मिल रहा है इसलिए वे जंगल ही जंगल घुम रहे है और आबादी वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंच रहे है, जिसके कारण कोई नुकसान नहीं हो रहा है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि