बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का 6वां दिन...डिप्टी CM विजय शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव होंगे शामिल
Baba Bageshwar Padyatra 6th Day: प्रसिद्ध कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा लगातार आगे बढ़ रही है. आज इस पदयात्रा का 6वां दिन है, जो हरियाणा के वनचारी (जे बी एम) पहुंचेगी. इस पदयात्रा में आज छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल होंगे.
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा का 6वां दिन आज
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा आज 12 नवंबर को यह हरियाणा के वनचारी (जे बी एम) पहुंचेगी और वहां दोपहर भोजन विश्राम किया जाएगा. इसके बाद यह यात्रा आगे बढ़ते हुए रात्रि विश्राम के लिए पलवल के होडल मंडी पर रुकेगी. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को यात्रा पलवल के नेता जी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम से यह यात्रा कुसलीपुर, अटोंहा, शुगर मिल, बाम्रीखेड़ा, मीत्रोल और औरंगाबाद होते हुए आगे बढ़ी थी.
डिप्टी CM विजय शर्मा और प्रदेश BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव होंगे शामिल
इस पदयात्रा में आज छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक दोनों के यात्रा में शामिल होने का समय शाम 4:45 बजे के बाद का है.
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में दिल्ली से वृंदावन के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 निकाली जा रही है. 10 दिवसीय यह पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी. इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं कई हस्तियां भी शामिल हो चुकी हैं.
13 नवंबर को मथुरा में पदयात्रा
13 नवंबर को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रवेश करेगी, जिसके लिए प्रशासन की तरफ से विशेष सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं. बता दें कि पदयात्रा 13 नवंबर को कोटवन बार्डर, कोसी मंडी से होते हुए 14 को वेकमेड इंड कंपनी के सामने से चलकर पहुंचेंगी. यहां रात्रि विश्राम गुप्ता रेजीडेंसी में होगा. इसके बाद 15 नवंबर को हरियाणा ढाबा के पास से शुरू होकर यह यात्रा राधा गोविंद मंदिर में विश्राम करेगी और फिर 16 नवंबर को अपने अंतिम पड़ाव के लिए चारधाम छठीकरा में दर्शन के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के साथ समाप्त होगी.


किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय