चिली-अर्जेंटीना में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी
चिली-अर्जेंटीना: दक्षिण अमेरिकी देशों चिली और अर्जेंटीना में शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है. यह भूकंप चिली और अर्जेंटीना के समुद्री तटों पर महसूस किया गया. इस तेज भूकंप के झटकों के बीच अर्जेंटीना में सुनामी अलर्ट और निकासी आदेश जारी कर दिया गया है. यह भूकंप ड्रेक पैसेज में, उशुआइया से 219 किलोमीटर दक्षिण में आया है. सुनामी के चलते चिली के राष्ट्रीय आपदा रोकधाम और प्रतिक्रिया सेवा ने अंटार्कटिक क्षेत्र, मैगलन क्षेत्र के समुद्र तट क्षेत्र को खाली करने का आदेश जारी किया है.
10 किलोमीटर थी इस भूकंप की गहराई
भूकंप के तुरंत बाद चिली सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुनामी का खतरा जताया और मैगेलन क्षेत्र के पूरे तटीय हिस्से के साथ-साथ अंटार्कटिक क्षेत्र के समुद्र तट खाली करने का आदेश दिया. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अर्जेंटीना के उसुआइया शहर से 219 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र में था. अभी तक किसी नुकसान या हताहत की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क है. इस भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिसकी वजह से इसका असर सतह पर ज्यादा महसूस हुआ. ड्रेक पैसेज एक ऐसा क्षेत्र है. जहां प्रशांत और अटलांटिक महासागर मिलते हैं, और यह टेक्टोनिक प्लेट्स की गतिविधियों के लिए जाना जाता है. फिलहाल इस भूकंप से कोई जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.


संदिग्ध हालात में पूर्व सैनिक की मौत, फॉरेंसिक टीम पहुंची
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ