88 साल के सऊदी किंग सलमान की अचानक बिगड़ी तबीयत
सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लंग इनफेक्शन हो गया है और उनका एंटीबायोटिक्स ट्रीटमेंट चल रहा है। रॉयल कोर्ट ने रविवार को किंग के स्वास्थ्य पर ताजा अपडेट दिया।इससे पहले शाह सलमान को तेज बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत थी। उनका जेद्दा के अल-सलाम पैलेस में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब 88 वर्षीय किंग की अचानक तबीयत बिगड़ी है।आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) द्वारा पब्लिश शाही बयान के अनुसार, रविवार को किए गए टेस्ट में पाया गया कि किंग के फेफड़ों में संक्रमण है और डॉक्टरों ने सूजन दूर होने तक एंटीबायोटिक्स ट्रीटमेंट करने का विचार किया है।किंग सलमान 2015 से गद्दी पर हैं, हालांकि उनके बेटे, 38 वर्षीय मोहम्मद बिन सलमान को 2017 में क्राउन प्रिंस बनाया गया था और वे शासक के रूप में कार्य करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक सऊदी अरब वर्षों से किंग सलमान के स्वास्थ्य पर अटकलों को शांत करने की कोशिश कर रहा है।


पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश देता महाविद्यालय उत्सव
मध्यप्रदेश बजट में महिला, युवा और सामाजिक कल्याण योजनाओं को बल
‘वह मुझसे काफी छोटे हैं’, अय्यर की टिप्पणी से हलचल