850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही विशेष ट्रेन से मंगलवार को 850 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालुगणों ने भगवान राम की जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे हैं। इस दौरान,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, नन्दे साहू, राजीव अग्रवाल , छगनलाल मूंदड़ा,लीलाधर चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरुआत के लिए आभार माना और कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन का अवसर सहज सुलभ हुआ है। हमें इसकी बहुत खुशी हो रही है। अयोध्या में श्री रामलला का भव्य और सुंदर मंदिर बनाया गया है। यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों को काशी विश्वनाथ जी के दर्शन का लाभ भी प्राप्त होगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 