इंदौर में तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात, नशे में थे पांच युवक, दो फरार
इंदौर: इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी चार गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़कर एक दुकान और एटीएम में जा घुसी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत बाहर निकल आए। कार में सवार पांच युवकों में से दो मौके से भाग गए, जबकि तीन को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह हादसा सदर बाजार के बाम्हनबाग कॉलोनी में रात करीब ढाई बजे हुआ।
कार एटीएम में घुसी
स्थानीय निवासी किरण दासी ने बताया कि उनकी कॉस्मेटिक की दुकान के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इसके बाद कार फुटपाथ पर चढ़कर दुकान और एटीएम में जा घुसी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी और कार में सवार पांचों युवक नशे की हालत में थे। हादसे के बाद दो युवक भाग गए, लेकिन आसपास के गुस्साए लोगों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें से एक युवक का नाम आदित्य बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है।


शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र