बीमारी से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी
डूंगरपुर, जिले के रामसागडा थाना क्षेत्र के जालूकुआ गांव में एक महिला ने पशुघर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला लम्बे समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू की है। रामसागडा थाना पुलिस के अनुसार जालुकुआं निवासी जीवत पुत्र हकरा पड़वाला ने रिपोर्ट दे कर बताया- उसकी पत्नी नंदा लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसका काफी इलाज भी करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात परिवार के साथ नंदा ने खाना खाया और सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा की पशुघर में नंदा का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पीहर पक्ष को दी। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।


संदिग्ध हालात में पूर्व सैनिक की मौत, फॉरेंसिक टीम पहुंची
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ