एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म 'भूल भलैया 3' को शेयर किया लेकर अपडेट
'नेशनल क्रश' का दर्जा हासिल करने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भलैया 3' को लेकर अपडेट शेयर किया है. एक्ट्रेस पहली बार कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आने वाली हैं. ऐसे में उन्होंने हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर जानकारी शेयर की है. मालूम हो, बुलबुल से लेकर कला जैसी फिल्मों से तृप्ति डिमरी ने अपनी धाक जमाई है. पिछले दिनों वह रणबीर कपूर की एनिमल में नजर आई थीं और वह काफी पॉपुलर हुईं.
यह फिल्म कैसी होगी? इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "इसमें आपको कई रहस्यमय सीन्स के साथ-साथ कई डरावने और कॉमेडी भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे." तृप्ति डिमरी ने आगे कहा, "इसमें कोई दो मत नहीं है कि यह फिल्म बिल्कुल ताजातरीन होगी."
'भूल भुलैया 3' के बारे में डिटेल
'भूल भुलैया 3' की बात करें तो इस बार फिल्म में विद्या बालन की एंट्री भी हो रही है. हिंदी हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'भूल भुलैया' का यह तीसरा पार्ट है. इसका पहला भाग प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया गया था और 2007 में रिलीज़ हुआ था। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे।दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज़ हुआ. फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू थीं.
'बैड न्यूज' भी लेकर आ रही हैं तृप्ति डिमरी
रणबीर-कपूर-स्टारर 'एनिमल' रिलीज होने के ठीक बाद तृप्ति का करियर ग्राफ बदल गया. उन्होंने 'बुलबुल', 'काला' और 'लैला मजनू' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है. वह विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ 'बैड न्यूज' में भी नजर आएंगी. हाल में ही फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया था जिसमें वह बेबी बंप के साथ दिख रही थीं.


विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट