Adelaide International: मेदवेदेव को हराकर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच....
Adelaide International: सर्बिया के टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को दानिल मेदवेदेव को हराकर एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स का यह सेमीफाइनल मैच सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से अपने नाम किया। जोकोविच की ऑस्ट्रेलिया में यह लगातार 33वीं जीत है। उन्हें पिछली बार 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में ह्योन चुंग से हार मिली थी।
जोकोविच को मैच के दौरान पैर में चोट लग गई थी, लेकिन इसका असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा और उन्होंने जीत हासिल की। पहले सेट के सातवें गेम के दौरान जोकोविच फिसल गए और उनके बाएं पैर में हैमस्टि्रंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट लग गई।
जोकोविच मेडिकल समय लेकर इस चोट से ठीक हुए। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि यह ज्यादा गंभीर चोट नहीं थी और मैं फाइनल के लिए तैयार हूं। जोकोविच का फाइनल मे सामना सबस्टियन कोर्डा से होगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों को लेकर इंडियन एयरलाइंस को सख्त हिदायत
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
मोदी ने किया कूटनीतिक पहल, कतर से लेकर मलेशिया तक के नेताओं को घुमाया फोन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव