पाकिस्तान में चुनाव परिणाम आने के बाद जोड़-तोड़ का दौर शुरू
करांची । चुनाव परिणाम आने के बाद अब पाकिस्तान में सरकार गठन के प्रयास तेज हो गए हैं। एक तरफ नवाज शरीफ की पार्टी उन्हें पीएम बनाने के लिए प्रसासरत है तो दूसरी तरफ जेल में बंद इमरान खान की पार्टी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है। जबकि पीपीपी नेता इस समय चुप्पी साधे हुए हैं। उनकी यही चुप्पी नवाज शरीफ के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में नई सरकार के गठन को लेकर पूरी तरह अनिश्चिता बनी हुई है। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। इमरान की पार्टी ने दावा किया कि नेशनल असेंबली में हमने 170 सीटें जीती है इसलिए राष्ट्रपति पीटीआई को सरकार बनाने का न्यौता देंगे। वहीं दूसरी तरफ नवाज शरीफ भी सरकार बनाने का दम भर रहे है। इस बीच तीन निर्वाचित निर्दलीय सांसदो ने नवाज शरीफ की पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। पीपीपी के बिलावल भुट्टो ने कहा है कि पीएमएलएन से सरकार को लेकर कोई बात नहीं हो रही है।
इस दौरान जरदारी और शहबाज शरीफ के एक साथ बैठक करने की बात भी कही जा रही है। पीएमएलएन की नेता मरियम औरंगजेब ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, शहबाज़ शरीफ़ और आसिफ़ ज़रदारी के बीच एक अहम बैठक हुई है। हालांकि इस बैठक में कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ लेकिन आगे बात करने पर सहमति बनी। आसिफ़ ज़रदारी निश्चित रूप से अपनी पार्टी से परामर्श करेंगे। इधर पीक्यूएम-पी ने शरीफ को समर्थन देने का संकेत दिया है। यही वजह है कि चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पीएमएल-एन के निमंत्रण पर एमक्यूएम-पी प्रतिनिधिमंडल लाहौर पहुंचा है।
बता दें कि चुनाव में पीएमक्यू के 17 सदस्य चुनाव जीते हैं, जिसके बाद उसकी भूमिका भी अहम हो गई है। पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पीडीएम गठबंधन की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन का संकेत दिया था। इसके लिए उन्होंने अपने भाई व पूर्व पीएम शहबाज शरीफ सरकार को गठन के लिए अन्य दलों से बातचीत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इधर पीपीपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं जबकि पीटीआई और पीएमएल के नेता सरकार बनाने को लेकर तमाम तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने भी सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि पाकिस्तान में किसकी सरकार बनती है।


ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर राजनीति गरमाई, बयानबाजी से बढ़ा विवाद
बजट से पहले सियासी पारा चढ़ा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा