सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अब एआई का होगा नियंत्रण
भोपाल मे शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
भोपाल । मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। इसे आधार से लिंक किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे राशन का वितरण सही लोगों तक हो सके। इसके लिए इस तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है।
जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है। आधार के माध्यम से उनके दस्तावेजों का परीक्षण संभव हो पाएगा। पात्र लोगों को ही राशन दिया जाएगा। पात्र और अपात्र की आसानी से पहचान हो सकेगी। गरीबों के नाम पर अभी जो राशन अपात्र लोग ले रहे हैं। उन पर रोक लगाई जा सकेगी।
अधिकांश जिलों में 75 से 85 फ़ीसदी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुक्त अनाज बट रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गेहूं चावल शक्कर इत्यादि का वितरण किया जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। इसको रोकने के लिए अब एआई की मदद ली जाएगी। एआई तकनीकी के माध्यम से अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन का वितरण होगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे अभी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू किया जाएगा। बाद में इसे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नई बेंच का गठन
PM मोदी ने कहा— ऐसा लगा जैसे भारत में कोई त्योहार हो
समर स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ, पुणे-गोरखपुर-हड़पसर मार्ग में प्रतिदिन सेवा
मध्यप्रदेश की दलित बेटी के न्याय संघर्ष की कहानी बनी बेस्ट सेलर: पुस्तक ‘अंजना’ चर्चा में
वेणुगोपाल की मध्यस्थता लाई रंग, केरल में नेतृत्व विवाद के बाद समझौते के संकेत
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज
सरकार गठन के बाद विभागों की तस्वीर साफ, CM विजय ने अपने पास रखे महत्वपूर्ण मंत्रालय
पैसों के लेन-देन को लेकर रिश्तों में आई दरार
मध्यप्रदेश की ई-कोर्ट व्यवस्था बनी देश के लिए उदाहरण
नौकरी से निकाले जाने के बाद महिलाओं ने खोला मोर्चा