एयरटेल का मार्च तिमाही में मुनाफा 31फीसदी से घटकर हुआ 2,072 करोड़
नई दिल्ली। भारतीय एयरटेल ने अपने मार्च तिमाही के आकड़ों की घोषणा की है। एयरटेल कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा सालाना 31 फीसदी से घटकर 2,072 करोड़ रुपए पर आ गया है। टेलीकॉम भारती एयरटेल कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में 3,005.6 करोड़ रुपए का नेट मुनाफ़ा कमाया था।
वहीं एयरटेल कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेट रेवेन्यू मार्च तिमाही के दौरान 4.4 फीसदी बढ़कर 37,599.1 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले 36,009 करोड़ रुपये था। एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि कंसोलिडेट प्रदर्शन मुख्य रूप से नाइजीरियाई नायरा केडिवैल्युएशन से प्रभावित हुआ है। हमने 78 लाख स्मार्टफोन ग्राहक हो जोड़ा है और 209 रुपए का एआरपीयू कमाया है।
इसके अलावा 31 मार्च, 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष भारती एयरटेल का मुनाफ़ा 10.5 फीसदी की गिरावट के साथ 7,467 करोड़ रुपए पर आ गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 8,346 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान एयरटेल कंपनी का ऑपरेशंस से सालाना रेवेन्यू 7.7 फीसदी से बढ़कर 1,49,982.4 करोड़ रुपए हो गया, जो 2022-23 में 1,39,144.8 करोड़ रुपए था। एयरटेल बोर्ड ने 2023-24 के लिए पूरी तरह पेड़ अप पांच रुपए के फेस वेल्यू पर आठ रुपए और पांच रुपये वाले फेस वेल्यू पर दो रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है।


बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा