टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूमीं Alia Bhatt
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को हुए टी 20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप के महा मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 17 साल बाद टी 20 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। टीम की शानदार जीत के बाद हर किसी ने इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया।आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी टीम इंडिया की जीत से गदगद हो उठे और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी। इस लिस्ट में सलमान खान, अथिया शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक कई सेलेब्स शामिल हैं।सलमान खान बीती रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम इंडिया को बधाई देने से नहीं चुके। उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने चैम्पियन की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि बधाई हो टीम इंडिया।
'चंदू चैम्पियन' एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया, जिसने सरेंडर करने से किया इनकार। आज वर्ल्ड कप नहीं, दिल जीत लिया। हमेशा के लिए, टीम इंडिया। ऐतिहासिक जीत।
इन स्टार्स ने भी दी टीम को बधाई
वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ बैठकर मैच का लुफ्त उठाया था। इसकी फोटो उन्होंने फैंस के साथ शेयर की। वहीं, टीम इंडिया को बधाई देने वाली लिस्ट में इन स्टार्स के अलावा सुहाना खान, करीना कपूर, रश्मिका मंदाना, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स शामिल हैं।


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?