ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं यूपी वॉरियर्स की सबसे महंगी खिलाड़ी...
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में सोमवार (13 फरवरी) को हुई। कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी टीम यूपी वॉरियर्स में कई उपयोगी खिलाड़ियों को शामिल किया है। उसने नीलामी में 16 खिला[ड़ी खरीदे। इनमें भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा।
नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने 10 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं, छह विदेशी क्रिकेटर टीम में शामिल हुए हैं। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं। यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की तीन, इंग्लैंड की दो और दक्षिण अफ्रीका की एक खिलाड़ी को खरीदा।
लिसा स्थालेकर को बनाया गया मेंटर
यूपी वॉरियर्स को कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित नीलामी में 757 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को चार बार विश्व कप जिताने में योगदान देने वाली लिसा स्थालेकर को मेंटर बनाया गया है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, अर्जुन अवार्ड जीतने वाली अंजू जैन सहायक कोच होंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एशले नोफके गेंदबाजी कोच होंगे। इंग्लैंड की महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच लुईस काफी अनुभवी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर 500 से अधिक मैचों में 1200 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।


MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
खनिज नोटिस ने बढ़ाई BJP विधायक संजय पाठक की कंपनियों की मुश्किलें, 443 करोड़ वसूली का आदेश
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर टकराव, चार की जान गई और कई घायल
अवैध धान पर बड़ी रेड...बलौदाबाजार में 2052 कट्टे जब्त, सरकारी सिस्टम में सेंध लगाने वालों पर शिकंजा, जानें कौन-कौन फंसा
निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के कार्यक्रम पर हाई अलर्ट, बाबरी मस्जिद की नींव बनी चर्चा का केंद्र
घर बैठे मिलेगी नौकरी...सिंघस्थ के लिए 5,000 होम गार्ड्स भर्ती का रास्ता साफ...CM ने किया बटालियन बनाने का ऐलान, ऐसे करें अप्लाई
लखपति किसान बनने का मौका...CM ने की बड़ी घोषणा, जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन