Kalki 2898 AD देख Allu Arjun ने दिया ऐसा रिएक्शन
नाग आश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने रिलीज के तीन दिन में ही अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। क्रिटिक्स के साथ-साथ इस मूवी को दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह मूवी साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में शामिल हो गई है।आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ स्टार भी फिल्म और इसमें नजर आए स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं। बीते दिन मेगास्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू दिया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी कल्कि पर अपना रिएक्शन दिया है।
प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि देखने के बाद 'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म और इसकी स्टार कास्ट को लेकर एक लॉन्ग नोट लिखा। इसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन समेत सभी की खूब तारीफ भी की।अल्लू ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कल्कि 2898 एडी को बधाई। शानदार सीन। इस महाकाव्य को सशक्त बनाने के लिए मेरे प्रिय मित्र प्रभास गारू के प्रति सम्मान। मनोरंजक सुपर हीरो की उपस्थिति। इसके बाद पुष्पा स्टार ने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए लिखा कि आप वाकई प्रेरणादायक हैं, शब्द नहीं हैं।


बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल