देश से लेकर विदेशों तक रंगों का त्योहार 'होली' धूम-धाम से मनाया गया। इस त्योहार को भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका से लेकर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब हर्षोल्लास से मनाया गया।

इन दिनों जहां पाकिस्तान में रमजान का पावन महिना चल रहा है वहीं होली के त्योहार को इतने धूम-धाम और शांति-पूर्वक मनाना वहां पर रह रहे लोगों के भाईचारे को बताता है। पाकिस्तान के हैदराबाद, कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पाकिस्तान के कई शहरों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते दिखे। आप भी इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए कि किस तरह पाकिस्तान में होली का त्योहार मनाया गया। 

पाकिस्तान ने इस तरह मनाया होली का त्योहार 

25 मार्च 2024 को भारत के साथ-साथ हमारा पड़ोसी देश भी रंगों में डूबा हुआ था। पाकिस्तान के हैदराबाद में होली समारोह के हिस्से के रूप में लोग मौज-मस्ती करते नजर आए। लोगों ने मिट्टी से बने मटकी तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाने की कोशिश की। 

होली के दिन पाकिस्तान के कराची में भी हिंदू समुदाय के लोग रंगों का त्योहार होली मनाते हुए दिखे। गुलाल को हवा में उड़ाते दिखे लोग। आपको मालूम हो कि होली का त्योहार वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। 

पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोग रंगों का त्योहार होली मनाते दिखे। पाकिस्तान के कई शहरों में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोगों ने रंगों का त्योहार होली मनाया। सभी लोग रंगों के साथ होली का जश्न मनाते दिखे।