बॉबी देओल की साउथ फिल्म 'कंगुवा' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज
एनिमल मूवी में अबरार की भूमिका निभाने के बाद बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से बॉबी देओल की साउथ फिल्म कंगुवा का इंतजार हो रहा था। शिवा निर्देशित फिल्म में मेन लीड सूर्या निभा रहे हैं।
साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा का पहला पोस्टर जिस घड़ी सामने आया था, तभी से लोगों को इसका इंतजार था। मूवी के लिए लोगों में दिलचस्पी और तब बढ़ी, जब बॉबी देओल का नाम कन्फर्म हुआ और उनका पहला पोस्टर दिल दहला देने वाला था। अब आखिरकार फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी हुआ है, जिसकी शुरुआत ही खूंखार विलेन बॉबी से हुई है।
रिलीज हुआ कंगुवा का ट्रेलर
कंगुवा की कहानी एक ऐसे योद्धा के बारे में है, जो अपने गुट को बचाने के लिए एक हैवान के सामने लड़ता है। फिल्म की कहानी 1700 के दशक से 2023 तक दो-दो अलग-अलग कालखंडों पर आधारित है। 500 साल की यात्रा में उस हीरो का काम एक मिशन को पूरा करना है। सोमवार को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
हीरो पर भारी पड़े बॉबी देओल
कंगुवा के ट्रेलर की शुरुआत आईलैंड, घने जंगल और खून-खराबे से होती है। यूं तो बॉबी देओल ने कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है, लेकिन कंगुवा में उनका अंदाज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर में बॉबी देओल एक बेरहम राक्षस के रूप में दिख रहे हैं। बॉबी देओल के अत्याचार से मासूमों को बचाने के लिए एंट्री होती है कंगुवा (सूर्या) की जो एक योद्धा है। वह हैवान से लड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है।
कंगुवा की स्टार कास्ट
कंगुवा की कहानी निर्देशक शिवा ने लिखी है। लीड रोल में सूर्या के साथ बॉबी देओल हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी, योगी बाबू, प्रकाश राज, जगपति बाबू समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर