अमेजन ने उत्तराखंड में डिलीवरी सेवा शुरू की
चंडीगढ़ । ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सुदूर गांव गजोली में डिलीवरी सेवा शुरू की है। कंपनी के अनुसार वह हिमालय पर्वत श्रृंखला में 4,500 फुट की ऊंचाई पर गजोली स्थित महर्षि आश्रम में पैकेज पहुंचाने वाली पहली और एकमात्र ई-वाणिज्य कंपनी बन गई है। आश्रम क्षेत्र में और उसके आसपास कोई दुकान या डिलीवरी विकल्प नहीं हैं। इस स्थान पर ऑर्डर डिलीवर करना न केवल कठिन है बल्कि इसमें काफी समय भी लगता है। अमेज़न इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तेज, सुरक्षित व मजबूत नेटवर्क बनाते हुए तथा देश के दूरदराज कोनों तक पहुंच बनाते हुए सभी जगह अपने बुनियादी ढांचे और वितरण प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय वृद्धि की है।


हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
राजस्व विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना